फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth molest a young girl

Lucknow News: पूर्व प्रेमी ने युवती का रास्ता रोक की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

Mon, 27 Mar 2023 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth molest a young girl
आशियाना इलाके में 24 मार्च की रात करीब आठ बजे पूर्व प्रेमी ने युवती का रास्ता रोकर अभद्रता शुरु कर दी। विरोध पर कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने महिला हेल्प डेस्क पर दरोगा ज्योति यादव से शिकायत की, तो अगले दिन आरोपी से वार्ता करने की बात कही। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिकायत थाने पर करनी चाहिए थी।

युवती के मुताबिक, आशियाना इलाके में जिम ज्वाॅइन कर स्कूटी से घर लौट रही थी। पराग चौराहा निवासी पूर्व प्रेमी गौरव राजपूत ने स्कूटी को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि गालीगलौज करने लगा। विरोध पर अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

कंट्रोल नंबर पर कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी ने फोन छीन लिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए मोबाइल लेकर चला गया। आसपास के लोगो की मदद से पीड़िता ने अपने दोस्तों को फोन किया और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों का दबाव पड़ने पर आरोपी ने एक घंटे बाद उसका फोन लौटाया और तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए चला गया। युवती ने रविवार शाम आशियाना थाने पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed