{"_id":"691f83bfccf86032d10e331b","slug":"youth-found-dead-under-flyover-companion-missing-lucknow-news-c-13-knp1002-1480870-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फ्लाईओवर के नीचे मिले युवक की मौत, साथी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फ्लाईओवर के नीचे मिले युवक की मौत, साथी गायब
Fri, 21 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
अंकित गुप्ता की फाइल फोटो।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी अंकित गुप्ता बुधवार देर रात सेंवई फ्लाई ओवर के नीचे गंभीर हालत में मिले। पुलिस ने पीजीआई स्थित ट्राॅमा टू में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज आया है।
अंकित अर्जुनगंज स्थित इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में नौकरी करते थे। बुधवार रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त आशीष कश्यप के साथ जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। अंकित के भाई गोविंद ने बताया कि रात करीब दो बजे अंकित ने पत्नी को फोन कर बताया कि वह 15 मिनट में आ रहे हैं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी नहीं लग रहा था। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने सेंवई फ्लाईओवर के नीचे अंकित के घायलावस्था में मिलने की सूचना दी।
गोविंद के मुताबिक अंकित की बाइक फ्लाई ओवर पर मिली है। वहीं पुलिस को दी गई तहरीर में गोविंद ने संदेह जताते हुए कहा कि उनके भाई अंकित के साथ पार्टी में गया आशीष कश्यप गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी है।