फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth flees with Rs 14 lakh from property dealer

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर से 14 लाख रुपये लेकर भागे युवक

Sun, 29 Mar 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth flees with Rs 14 lakh from property dealer
लखनऊ। जमीन खरीदने आए गोरखपुर शिवपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विश्वजीत सिंह से शुक्रवार दोपहर गाजीपुर स्थित कॉफी डूड कैफे के पास कुछ लोग 14 लाख रुपये लेकर भाग गए। विश्वजीत सिंह ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि विश्वजीत सिंह की गाजीपुर निवासी रमेश वर्मा से लखनऊ में जमीन खरीदने को लेकर बातचीत चल रही थी। शुक्रवार को विश्वजीत अपने साथी रितेश के साथ रमेश के दफ्तर रुपये लेकर पहुंचे। रमेश और आलोक उन्हें इंदिरानगर स्थित कॉफी डूड कैफे ले गए। वहां उनकी मुलाकात सिद्दू और अन्य युवकों से हुई। आलोक और रमेश ने कार्तिक नाम के युवक से विश्वजीत की बात कराई। कार्तिक ने सिद्दू को रुपये देने के लिए कहा। विश्वजीत ने उनकी बात पर यकीन कर 14 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने जमीन न मिलने पर रुपये वापस करने का वादा किया था। रुपये लेने के बाद आरोपी आनाकानी करने लगे और विश्वजीत का बैग लेकर भाग गए, जिसमें दो मोबाइल फोन भी थे।
विज्ञापन

पुलिस को लूट की दी थी सूचना
विश्वजीत ने पहले पुलिस नियंत्रण कक्ष पर लूट की सूचना दी थी। हालांकि, पुलिस जांच में यह धोखाधड़ी का मामला निकला। एसीपी ने बताया कि सिद्दू, कार्तिक, रमेश वर्मा, आलोक और पांच-छह अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed