फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth dies due to electric shock

करंट से युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। रघुनाथ खेड़ा मजरे असहन जगतपुर निवासी रामू (35) पुत्र खुशीराम छत पर लेटा था। सुबह उठने पर उसने जैसे ही पंखे को छुआ, करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही वह सिर के बल छत से गिर पड़ा। इसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उसकी मां रीता, पत्नी मिथिलेश, पुत्र विमल, शिवा, वंदना, भाई रामसमुझ, रामबरन का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed