{"_id":"6695a8d6317fc1cad30b4437","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-mountain-drain-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105786-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पहाड़ी नाले में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पहाड़ी नाले में डूबने से युवक की मौत
Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भउआ पहाड़ी नाले में रविवार शाम डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव रात में ही परिवार के लोगों ने पहाड़ी नाले से खोज निकाला। परिवारीजनों ने सिरसिया पुलिस को सूचना दिए बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी कला निवासी आलोक कुमार वर्मा उर्फ पंड्डन (20) पुत्र शिव प्रसाद वर्मा की पत्नी रविवार को धान की रोपाई करने भउआ नाला के निकट गई थी। जबकि आलोक पहाड़ी नाले के पास खेत देखने के लिए जा रहा था। देर शाम धान की रोपाई कर लौटी आलोक की पत्नी ने आलोक को घर पर न पाकर परिवार के साथ तलाश शुरू कर दिया। इस दौरान भउआ पहाड़ी नाले के किनारे उसका मोबाइल पड़ा मिला। परिवार के लोगों को उसकी लाश रात करीब डेढ़ बजे पहाड़ी नाले के कुंड से बरामद हुई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार के लोगों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सर्पदंश में वृद्धा की मौत
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के उमायल खुर्द निवासी मीरा (70) को सोमवार सुबह सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए। जहां से हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे लेखपाल संजीव कुमार व प्रदीप कुमार की उपस्थिति में कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।