{"_id":"6a6bbcf11471e518df05d25b","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-friend-injured-lucknow-news-c-13-lko1096-1852308-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल
Fri, 31 Jul 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
नवमी लाल की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। बाराबंकी के नरगा देवता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार नवमी लाल (40) की वाहन से टक्कर में मौत हो गई। उनके दोस्त भगवानदीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के अनुसार, धनुवासांड निवासी नवमी लाल बुधवार रात करीब नौ बजे भगवानदीन के साथ मंदिर गए थे। बृहस्पतिवार तड़के लौटते वक्त बाइक हेलमेट पहनकर नवमीलाल चला रहे थे। मोहनलालगंज रानीखेड़ा के पास दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान नवमी लाल ने दम तोड़ दिया। वहीं भगवानदीन को पीजीआई के ट्रॉमा-2 भेजा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवमी लाल के परिवार में पत्नी माधुरी, दो बेटे और एक बेटी हैं।