फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth died after heart attack

Lucknow News: लखनऊ में महिला ने युवक को मारा थप्पड़, आ गया हार्ट अटैक, चली गई जान

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
youth died after heart attack
लखनऊ। वजीरगंज के बांसमंडी इलाके में सोमवार शाम को जनरल स्टोर के मालिक शफीक रजा (42) का पड़ोस की एक महिला से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। घरवाले आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक शफीक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मामले में शफीक की पत्नी ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक बांसमंडी नई बस्ती में शफीक रजा परिवार के साथ रहता था। उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार रात करीब 8 बजे पास की रहने वाली शबनम वहां पहुंची। इस दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर शफीक व शबनम में कहासुनी शुरू हो गई। इस पर शबनम ने शफीक को एक थप्पड़ जड़ दिया। लोगों ने बीचबचाव किया तो शबनम वहां से नाराज होकर पुलिस से शिकायत करने की बात कह चली गई। इसी बीच शफीक अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शफीक के बड़े भाई मो. इस्लाम के मुताबिक शबनम से रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शफीक की पत्नी कौशरजहां ने पूछताछ में बताया कि पति को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। उसका इलाज भी चल रहा था। कौशरजहां की तहरीर पर शबनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed