{"_id":"6255426381cc873d8073450d","slug":"youth-congress-will-conduct-speech-comptition-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगी युवा कांग्रेस, 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगी युवा कांग्रेस, 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन
Tue, 12 Apr 2022 02:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:42 PM IST
सार
युवा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इसके लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 30 सितंबर, 1 व 2 अक्टूबर को समूचे देश से आए वक्ताओं का तीन दिवसीय ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
congress
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर युवा कांग्रेस की ओर से यंग इंडिया के बोल सीजन-2 राष्ट्र स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शान खान ने कहा कि यह एक भाषण प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह अभिव्यक्ति का मंच है।
विज्ञापन
जिस दौर में सरकार लोगों की बोलने की स्वतंत्रता छीनने का काम रही है, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए मंच मुहैया करा रही है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तनु यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं में मौजूदा चुनौतियों से लड़ने की क्षमता विकसित होगी। प्रतियोगिता भाग लेने के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। 1 जून से लेकर 31 जुलाई के भीतर विधानसभा व जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी।
1 अगस्त से 20 सितंबर के बीच प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी। 30 सितंबर, 1 व 2 अक्टूबर को समूचे देश से आए वक्ताओं का तीन दिवसीय ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन