{"_id":"67608ca3d366e10a12086fe4","slug":"youth-committed-suicide-lucknow-news-c-13-1-lko1028-996933-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुंबई से पत्नी करती रही कॉल पर कॉल, युवक ने खुद को मारी गोली, रिश्तेदार घर पहुंचा तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुंबई से पत्नी करती रही कॉल पर कॉल, युवक ने खुद को मारी गोली, रिश्तेदार घर पहुंचा तो...
Tue, 17 Dec 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुंबई से पत्नी करती रही कॉल पर कॉल, युवक ने खुद को मारी गोली
लखनऊ। चिनहट में एचडीएफसी बैंक में थर्ड पार्टी पर काम करने वाले सूरज पांडेय (26) ने सोमवार को खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैंककर्मी की पत्नी नेहा मुंबई से लगातार कॉल कर रही थीं। फोन नहीं उठने पर आलमबाग में रहने वाले रिश्तेदार संदीप तिवारी को सूरज के कमरे पर भेजा। संदीप ने कमरे के बाहर जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी चिनहट भरत पाठक के मुताबिक पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरे की खिड़की तोड़ी। इसके बाद भीतर दाखिल हुई, वहां बेड पर सूरज लहूलुहान पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। शव के पास एक पिस्टल पड़ी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं मिल सका है।
दो माह से किराये पर रह रहे थे
थाना प्रभारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर निवासी सूरज कमता में शोएब खान के किराये के मकान में दो माह से रह रहे थे। सूरज की वर्ष 2019 में नेहा से शादी हुई थी। सूरज के दो भाई सचिन और शुभम हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक की पड़ताल में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूरज ने पिस्टल कनपटी में सटाकर गोली मारी थी।