फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth climbed 150-foot-high water tank, came down after three hours

Lucknow News: 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा

Sun, 30 Aug 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth climbed 150-foot-high water tank, came down after three hours
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के राधाग्राम निवासी ओम सिंह शनिवार सुबह 10:30 बजे बसंतकुंज योजना में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिये उन्हें समझाकर करीब तीन घंटे में नीचे उतारा।
विज्ञापन

आम्रपाली चौकी प्रभारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि एक महिला की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाए जाने के कारण ओम सिंह टंकी पर चढ़े थे। जब वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए तो पूर्व पार्षद अनुराग पांडेय और मोहल्ले के लोगों को बुलाया गया। उनसे मोबाइल पर बात कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया। इसके बाद वह नीचे आ गए। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि ओम सिंह से बातचीत कर परेशानी की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। वह मानसिक रूप से बीमार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed