फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU students to learn the nuances of startups and entrepreneurship.

Lucknow News: स्टार्टअप और उद्यमिता के गुर सीखेंगे बीबीएयू के विद्यार्थी

Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
BBAU students to learn the nuances of startups and entrepreneurship.
बीबीएयू
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विद्यार्थियों को अब स्टार्टअप और उद्यमिता की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। सोमवार को ‘नवकल्पना’ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नए विचारों को कारोबार में बदलने के लिए प्रेरित करना था। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी), सांख्यिकी विभाग और सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) ने मिलकर आयोजित किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के निर्देशन में विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन यूनिट की कार्यप्रणाली समझाई गई। नवकल्पना की इन्क्यूबेटर प्रबंधक मधुलिका ने विद्यार्थियों को नए अवसरों की पहचान करने और विचारों को व्यावहारिक स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नवकल्पना के सलाहकार प्रो. मनोज जोशी, आईआईसी एवं सीआईआईई के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, इन्क्यूबेटर प्रबंधक मधुलिका और कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed