फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Your MLA at Your Doorstep' camp held in Saraswan; 29 complaints received.

Lucknow News: सरसवां मे लगा आपका विधायक आपके द्वार शिविर, आईं 29 शिकायतें

Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
'Your MLA at Your Doorstep' camp held in Saraswan; 29 complaints received.
समस्या सुनते विधायक की टीम।
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का ''आपका विधायक, आपके द्वार'' अभियान 184वें सप्ताह में सरसवां गांव पहुंचा। शिविर में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के 29 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 85 लोगों के आंखों की जांच की गई, जिसमें से 78 जरूरतमंद बुजुर्गों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, नाली निर्माण, सोलर लाइट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर लोग आए थे। शिविर में 70 वर्ष की आयु के दो बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को नियमित रूप से सुनना और समाधान तक पहुंचाना है। अभियान का उद्देश्य भी यही है। इससे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाता है। इस दौरान 192वें बॉयज यूथ क्लब और 132वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन भी किया गया। बॉयज क्लब को क्रिकेट और वॉलीबॉल किट, गर्ल्स क्लब को कैरम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल किट दी गई। मेधावी परी यादव, सलोनी कुमारी, अभिनव गुप्ता और प्रज्ञा पांडेय को साइकिलें वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed