फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youngsters don't need the suggestion like selling pakoda

पीएम न दें युवाओं को 'पकौड़ा बेचकर' रोजगार करने की सरकारी सलाह: मायावती

Thu, 01 Feb 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Feb 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
youngsters don't need the suggestion like selling pakoda
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो ने लोकसभा में पेश हुए मोदी सरकार के आखिरी बजट ‌को भी पूर्व में पेश हुए बजटों की तरह गरीब विरोधी बताया है।

विज्ञापन


गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के बजट पेश करने के बाद जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जुमलेबाजी बंद करके तथ्यों के आधार पर देश को बताना चाहिए कि जिन अच्छे दिनों का वादा उन्होंने सवा सौ करोड़ देशवासियों से किया था, वह कहां है। मोदी सरकार के इस बजट को उन्होंने जनता के सा‌थ किया गया छलावा बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा बजट वास्तविक भारत की जरूरतों को पूरा नहीं करता। भाषणों और लच्छेदार बातों से मेहनतकश जनता का पेट नहीं भरने वाला। बसपा सुप्रीमो ने सरकार से अब तक किए गए कामों का लेखा-जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करने और देश की जनता से झूठे वादे करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के 'पकौड़ा बेचकर रोजगार' वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज के युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार सम्मानजनक जीवन जीने के लिए अवसर मुहैया कराने की जरूरत है, न कि 'पकौड़ा बेचकर रोजगार' अर्जित करने वाले सरकार सुझाव की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed