Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young people looking for careers in Vastu Shastra, following the trend in astrology

Lucknow News: ज्योतिष के बाद वास्तुशास्त्र में कॅरिअर तलाश रहे युवा

Fri, 13 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Young people looking for careers in Vastu Shastra, following the trend in astrology
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। ज्योतिषशास्त्र के बाद अब वास्तुशास्त्र भी युवाओं के लिए कॅरिअर का नया विकल्प बन रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग की ओर से इसी सत्र से शुरू किए गए एमए वास्तुशास्त्र पाठ्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में दिलचस्पी देखने को मिल रही है। घर, दुकान, ऑफिस, फैक्टरी व अन्य भवनों के निर्माण में लोग आजकल वास्तुदोष का विशेष ध्यान दे रहे हैं जिसके चलते भविष्य में वास्तु के जानकारों की मांग बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

ज्योतिर्विज्ञान विभाग के समन्वयक डॉ. श्यामलेश कुमार तिवारी ने बताया कि चार सेमेस्टर वाले इस पीजी कोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी स्वतंत्र रूप से वास्तु परामर्श देने की दिशा में आगे बढ़ सकें। इस कोर्स में विद्यार्थियों को वास्तुशास्त्र के मूल सिद्धांत, पंचमहाभूत, भूमि परीक्षण, भवन निर्माण की विधियां, दिशाओं का ज्ञान और वास्तु एवं ज्योतिष के समन्वय की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा भारतीय मूर्तिशिल्प और स्थापत्य कला का इतिहास भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में मयमतम्, समरांगण सूत्रधार और विश्वकर्मा प्रकाश जैसे प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन कराया जाएगा। चौथे सेमेस्टर में वास्तु से जुड़े शोध और परियोजना कार्य पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


डॉ. श्यामलेश ने बताया कि पहले ही वर्ष इस पाठ्यक्रम की 20 सीटों में से 16 पर प्रवेश हुए हैं। विद्यार्थी वास्तुशास्त्र के पारंपरिक ज्ञान के साथ भवन निर्माण, स्थापत्य कला और नगर नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेंगे। इसमें केवल वास्तु के सैद्धांतिक पहलुओं की पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि विद्यार्थियों को भवनों और उनके अलग-अलग हिस्सों के वास्तु आधारित नियोजन का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बनवाने से लेकर कार्यालय के नियोजन तक मिलेगा ज्ञान

वास्तुशास्त्र की पढ़ाई को केवल घरों तक सीमित नहीं रखा गया है। व्यावसायिक भवनों में कार्यालय, कार्यस्थल और विभिन्न गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान का निर्धारण भी पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इससे विद्यार्थी भविष्य में मकान बनवाने वाले लोगों, बिल्डरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को परामर्श देने की दिशा में काम कर सकेंगे। घर के शयनकक्ष, रसोई, स्नानागार, अतिथि कक्ष और पूजा स्थल के लिए निर्धारित स्थान सहित भवन के अलग-अलग हिस्सों के उचित निर्धारण की जानकारी दी जाएगी।

खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, स्वरोजगार पर जोर

पाठ्यक्रम पूरा कर युवा वास्तु सलाहकार के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। भवन निर्माण और इंटीरियर नियोजन से जुड़े क्षेत्रों में भी इस ज्ञान का इस्तेमाल किया जा सकता है। कोर्स के बाद विद्यार्थी आवासीय भवनों, व्यावसायिक परिसरों, देवालयों और सरकारी भवनों से संबंधित वास्तु परामर्श के क्षेत्र में काम कर सकेंगे। भवन निर्माण और उसके पर्यवेक्षण के साथ सॉफ्टवेयर के माध्यम से वास्तु मानचित्र तैयार करने की संभावनाएं भी पाठ्यक्रम में बताई गई हैं। इसके अलावा सरकारी और संस्थागत क्षेत्रों में वास्तु सलाहकार के रूप में स्वरोजगार और मीडिया व डिजिटल माध्यमों में भी काम के अवसर तलाशे जा सकेंगे।


इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट वर्क भी

डॉ. श्यामलेश के अनुसार, पाठ्यक्रम को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा गया है। तीसरे सेमेस्टर में विद्यार्थियों के लिए दो क्रेडिट की समर इंटर्नशिप रखी गई है। चौथे सेमेस्टर में आठ क्रेडिट का प्रोजेक्ट वर्क करना होगा। दो वर्षीय कोर्स को चार सेमेस्टर में बांटा गया है। इसमें कुल 80 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं। कोर्स की फीस 15,080 रुपये प्रति सेमेस्टर रखी गई है जिसमें आवेदन के बाद चयन मेरिट के आधार पर किया गया था। पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब अगले सत्र में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed