फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man wrote on X, 'Be prepared to face consequences if mosque is snatched', arrested from Jhansi

यूपी: एक्स पर युवक ने लिखा 'मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना', झांसी से हुई गिरफ्तारी

Wed, 03 Jan 2024 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Jan 2024 08:40 PM IST
सार

उसने बताया कि वह मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से आहत है। वह इन भड़काऊ स्क्रीनशॉट्स को अपने एक्स हैंडल पर दोबारा पोस्ट करता है ताकि इनका प्रचार मुस्लिमों के बीच हो सके।

विज्ञापन
Young man wrote on X, 'Be prepared to face consequences if mosque is snatched', arrested from Jhansi
एक्स पर लिखी विवादित पोस्ट। गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व बाबरी मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले झांसी निवासी जिबरान मकरानी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, ''हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतन को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी।''

विज्ञापन


डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यूपी एटीएस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया कि एक्स हैंडल पर यूजर जिबरान मकरानी द्वारा विद्वेषपूर्ण व भड़काऊ पोस्ट की गयी है। जांच में सामने आया कि यह पोस्ट सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक वैमनस्य व उन्माद फैलाने के उद्देश्य से की गयी है। एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल के निर्देश पर टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि भड़काऊ पोस्ट करने वाले हैंडल को झांसी निवासी जिबरान मकरानी संचालित करता है।
विज्ञापन


जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए एटीएस की झांसी यूनिट में बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाबरी मस्जिद का बदला लेने के उद्देश्य से यह पोस्ट किया था ताकि मुसलमान भाई राम मंदिर को नेस्तनाबूद कर दें, जैसे हमारे बुजुर्गों ने किया था। बाद में पुलिस से बचने के लिए उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जब एटीएस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो उसमें पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स, जैसे बाबरी मस्जिद के विध्वंस, इजराइल पर हुए हमास के आतंकी हमले का समर्थन करने वाले और पीएफआई के समर्थन में किए गये पोस्ट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उसने बताया कि वह मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से आहत है। वह इन भड़काऊ स्क्रीनशॉट्स को अपने एक्स हैंडल पर दोबारा पोस्ट करता है ताकि इनका प्रचार मुस्लिमों के बीच हो सके। एटीएस ने उसके खिलाफ झांसी के कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मुकरयाना निवासी 24 वर्षीय जिबरान ने झांसी की बिसाती बाजार मस्जिद से हाफिज कोर्स किया है।


हर सोशल मीडिया पोस्ट की गहन निगरानी
डीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत प्रदेश पुलिस की साइबर सेल हर सोशल मीडिया पोस्ट पर पैनी नजर रख रही है। जिलों के अलावा यूपी एटीएस, एसटीएफ और डीजीपी मुख्यालय की साइबर क्राइम सेल में भी विशेष टीमों को गठित किया गया है, जो लगातार अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश से जुड़ी पोस्ट पर नजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। ऐसी कोई भी पोस्ट सामने आने पर संबंधित जिलों को तत्काल सूचना दी जाती है, ताकि तत्काल आरोपी को दबोचा जा सके। बीते एक माह के दौरान कई लोगों को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed