{"_id":"6328cff57f1e2f4cbc780a28","slug":"young-man-raped-a-woman-lucknow-news-lko649134762","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी से हुसड़िया से किया अगवा, विभूतिखंड के होटल में बनाया बंधक, दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी से हुसड़िया से किया अगवा, विभूतिखंड के होटल में बनाया बंधक, दुष्कर्म
विज्ञापन
होटल में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म। (फाइल फोटो)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी सवार दबंग ने रविवार शाम हुसड़िया चौराहे से महिला को अगवा कर लिया। महिला का आरोप है कि वकील से मुलाकात कराने के बहाने आरोपी संदीप यादव ने उसे होटल में ले जाकर बंधक बनाया और फिर असलहे के दम पर दुष्कर्म किया।
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, देर रात को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
होटल के सीसीटीवी कैमरे में महिला व आरोपी की आने-जाने की फोटो कैद है। सरोजनीनगर में अवैध स्टैंड चलाने वाले संदीप पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में टीम लगी है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
इस सिलसिले में वह 14 सितंबर को कोर्ट गई थी, जहां उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी संदीप यादव से हुई थी।
बातचीत के दौरान युवक ने अपना नंबर दिया और कम पैसों में अच्छा वकील कराने की बात कही। आरोप है कि संदीप ने शनिवार शाम को कॉल कर बताया कि रविवार सुबह वकील से मुलाकात हो जाएगी।
विज्ञापन
इस पर महिला सुबह करीब नौ बजे हुसड़िया चौराहे पहुंची, जहां से संदीप उसे एसयूवी में बैठाकर विभूतिखंड के होटल में ले गया।
कमरे में प्रवेश करते ही संदीप ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया और असलहा की दम पर दुराचार किया। साथ ही धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद उसने महिला को पत्रकारपुरम के पास छोड़ गया।