फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 17 May 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप
लखनऊ। आशियाना के देवीखेड़ा में रहने वाले मजदूर अनिल (42) की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अनिल के भाई-बहनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए उनकी पत्नी और बड़े बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, परिजनों का कहना है कि अनिल की मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन


अनिल अपने पुश्तैनी मकान में पत्नी, दो भाइयों संतोष और सुजीत के साथ रहते थे और मजदूरी करते थे। अनिल के बेटे ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव घर लाने के बाद अनिल के भाई और बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आशियाना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल के बेटे ने बताया कि पिता शराब के आदी थे और कई बीमारियों से पीड़ित थे। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed