फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eminent personalities who exemplify service and dedication were honored.

Lucknow News: सेवा और समर्पण की मिसाल बनी विभूतियों को मिला सम्मान

Sat, 26 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Eminent personalities who exemplify service and dedication were honored.
सेवा और समर्पण की मिसाल बनी विभूतियों को मिला सम्मान
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह आयोजन खुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से किया गया। इसमें कला-संस्कृति, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और पत्रकारिता क्षेत्र की विभूतियों को सेवा शिखर और सेवा गौरव सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव रहे। विशिष्ट अतिथि पीएसआई इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर समरेंद्र बेहरा रहे। भाजपा प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने की।
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
सेवा शिखर सम्मान से पद्मश्री डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी, चिकित्सा के क्षेत्र में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे, महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में लेखिका निशा सिंह, एसजीपीजीआई की डॉ. निरुपमा सिंह, समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. उर्वशी साहनी, खेल के क्षेत्र में सुजीत कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में रमा अरुण त्रिवेदी, आदर्श प्रकाश सिंह, मनीष पाण्डेय, हरी मोहन वाजपेयी व दिनेश श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. कौशल किशोर शुक्ला, डॉ. शिवानी कटारा, उद्यमिता के क्षेत्र में सौरभ श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। सेवा गौरव सम्मान से सम्मानित होने वालों में पीएसआई इंडिया के नीरज मिश्रा व पारुल सक्सेना, डॉ. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. अपूर्व सिंह, अनूप श्रीवास्तव, प्रियंका शर्मा, रवीना विजयन आदि शामिल रहे।

सेवा और समर्पण की मिसाल बनी विभूतियों को मिला सम्मान

सेवा और समर्पण की मिसाल बनी विभूतियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed