{"_id":"679fd2c233e0d497f901e389","slug":"young-man-dies-after-falling-from-13th-floor-of-apartment-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1061206-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
लखनऊ। गुडंबा में शनिवार रात कुर्सी रोड पर स्मृति अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल पर बने फ्लैट से गिरकर चिनहट के कमता निवासी गोलू नागर (25) की मौत हो गई। वह अपने दोस्त वैन संचालक मोंटी के फ्लैट में ठहरे हुए थे।
कमता के अजय नगर निवासी गोलू नागर शनिवार को मोंटी के फ्लैट में गए थे। शाम को वह कुछ काम से चारबाग चले गए थे। फ्लैट में गोलू व केयर टेकर पीयूष थे। रात करीब दो बजे मोंटी फ्लैट से नीचे जा गिरे। गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे गार्ड ने घटना की जानकारी पुलिस और मोंटी को दी। चौकी इंचार्ज सेक्टर जे रंजीत मिश्रा ने गोलू को अस्पताल पहुंचाया, वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक फ्लैट की बालकनी में लगे स्लाइडिंग डोर खुले हुए थे। आशंका है कि गोलू नशे में थे। देर रात बाथरूम के लिए उठे और बालकनी से नीचे जा गिरे।
29 जनवरी को शादी में जाने की बात कहकर निकले थे
मृतक के पिता राजकुमार चौकीदार हैं। उनके अनुसार 29 जनवरी को बेटा दोस्त के घर में शादी होने की बात कहकर पैदल निकला था। उससे कई बार बात भी हुई थी। शनिवार रात हादसे की सूचना मिली। चार साल पहले बेटा पढ़ाई के साथ हॉकर की नौकरी भी करता था। एक हादसे में हाथ टूटने के बाद नौकरी छोड़ दी थी। एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह के मुताबिक परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।