फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man and elderly man died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Tue, 30 Dec 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young man and elderly man died in road accidents
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। राजधानी में अलग-अलग सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतकों के पास मिले मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


गोसाईंगंज के मगहुआं गांव निवासी सचिन शर्मा (23) मॉल में नौकरी करते थे। उनके पिता विनोद के मुताबिक सचिन सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ में पत्नी अंशी के साथ रहता था। रविवार देर रात 12:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान इकाना स्टेडियम के

पास शहीद पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे अस्पताल ले गए। घरवाले जब तक अस्पताल पहुंचे, सचिन की मौत हो चुकी थी।

इकलौते बेटे की मौत से विनोद का रो-रोकर बुरा हाल है। विनोद के मुताबिक दो वर्ष पहले सचिन ने अंशी से लव मैरिज की थी। राहगीरों ने बताया कि सचिन ने हेलमेट नहीं पहना था। वाहन की टक्कर से उसके सिर में चोट आई।
विज्ञापन


उधर, आलमबाग स्थित पूरननगर के रहने वाले बम बहादुर (50) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कैरी बैग बनाते थे। उनके भाई दान बहादुर ने बताया कि बम बहादुर शनिवार को कार से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने गए थे। रविवार रात घर लौटते समय सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ पुल के पास कार से उतरे और दूसरा साधन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन से उनकी टक्कर हो गई। गंभीर अवस्था में उन्हें पीजीआई एपेक्स ट्राॅमा-2 ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed