फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You could have just left me, not kept me with you... why did you take my life

Lucknow News: छोड़ देता, साथ न रखता...जान क्यों ले ली

Mon, 07 Sep 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
You could have just left me, not kept me with you... why did you take my life
रश्मि की मौत के बाद बेसुध मां और रोते बिलखते परिजन
लखनऊ। हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने जिस बेरहमी से पत्नी रश्मि की हत्या की उसका शव देखकर मायके वाले सिहर उठे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पारा निवासी रश्मि के भाई सौरभ ने रोते हुए कहा कि बहन को साथ न रखता लेकिन ऐसे मारना नहीं चाहिए था।
विज्ञापन

सौरभ ने आरोप लगाया कि शादी के करीब डेढ़ साल बाद से ही हिमांशु और उसके परिजन रश्मि को आए दिन प्रताड़ित करते थे। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हिमांशु ने रश्मि से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी तक दाखिल की थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। भाई का आरोप है कि रश्मि को पति हिमांशु का शराब पीना पसंद नहीं था। वह हिमांशु को शराब पीने से मना करती थी। इसी बात पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। तलाक के मामले में समझौते के कुछ दिन बाद हिमांशु ठीक रहा लेकिन फिर रश्मि से मारपीट करने लगा। उस समय रश्मि के पिता शेषमणि श्रीवास्तव जौनपुर में लेखपाल थे। रश्मि ने जौनपुर में हिमांशु के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में भी बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। सौरभ का आरोप है कि हिमांशु का एक भाई उसे रश्मि को छोड़ने के लिए उकसाता था। एसीपी महानगर ने बताया कि दंपती के बीच चल रहे विवाद के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अब मासूम तन्मय का क्या होगा
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रश्मि के मायके वालों ने बताया कि बेटा तन्मय बड़ी मन्नतों के बाद हुआ था। अब मां की मौत हो गई और पिता को जेल जाना पड़ रहा है। ऐसे में मासूम तन्मय का क्या होगा। फिलहाल पुलिस ने तन्मय को रश्मि के मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में इमामदस्ता हाथ में लिए दिखा आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी हेड कांस्टेबल हिमांशु को इमामदस्ता हाथ में लिए देखा गया है। हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसीपी महानगर अंकित कुमार का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

हिमांशु को बर्खास्त करने की मांग
रश्मि के मायके वालों ने आरोपी हिमांशु को पुलिस विभाग से बर्खास्त करने की मांग की है। मायके वालों का आरोप है कि हिमांशु पुलिस विभाग में होने का हमेशा रौब दिखाता था। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि फिलहाल आरोपी हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed