{"_id":"6903d445e7b9411d6300bebf","slug":"you-can-dial-112-to-seek-security-while-carrying-goods-or-money-at-night-lucknow-news-c-13-knp1050-1448605-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रात में माल या रुपये लेकर जाते समय डायल-112 पर मांग सकते हैं सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रात में माल या रुपये लेकर जाते समय डायल-112 पर मांग सकते हैं सुरक्षा
Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बैठक करते जेसीपी बबलू कुमार।
लखनऊ। सराफ रात में सामान या रुपये लेकर जा रहे हैं तो वह डायल-112 को सूचना देकर सुरक्षा के लिए बुला सकते हैं। यह बात बृहस्पतिवार दोपहर जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने सराफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक में कही।
जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने अपने दफ्तर में चौक, अमीनाबाद और भूतनाथ सराफ मार्केट के व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें जेसीपी ने व्यापारियों से कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन करने के लिए अपील की। सत्यापन के लिए व्यापारी यूपी काॅप एप या लखनऊ पुलिस की वेबसाइट http://lucknowpolice.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस और व्यापारियों के बीच संवाद के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा। बाजारों में दुकानदारों से अतिक्रमण को हटाने पर सहमति बनी है। चौक, भूतनाथ, अमीनाबाद व लाटूश रोड आदि जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था को निर्धारित करना पर भी चर्चा हुई। (संवाद)