फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi said that we have broken the superstition of Agra and Noida

योगी बोले: हमें बताया गया कि आगरा के सर्किट हाऊस में भूत हैं, हमने कहा कि हम रुकेंगे और भूतों से संवाद करेंगे

Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 29 Aug 2023 07:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा में कोई सीएम ना आए इसके लिए अफसरशाही ने एक अंधविश्वास फैलाया। इसी तरह आगरा के सर्किट हाऊस में भूतों का खौफ बताया गया।

विज्ञापन
Yogi said that we have broken the superstition of Agra and Noida
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा, आगरा और बिजनौर को मुख्यमंत्री के लिए 'मनहूस' शहर का तमगा अफसरशाही की देन है। उन्होंने कहा कि नोएडा हजारों करोड़ की लूट का अड्डा बना था। यहां मुख्यमंत्री ना आए इसलिए नोएडा को मनहूस को बताकर दूर रखा जाता था। इस मिथक को उन्होंने यह कहते हुए तोड़ दिया कि कुर्सी पर जिंदगी भर के लिए बैठने नहीं आया हूं। अगर नोएडा जाने मात्र से मुख्यमंत्री की कुर्सी कल जाती हो तो आज चली जाए लेकिन वह नोएडा जाकर रहेंगे। नतीजा सामने है कि एक मरता हुआ शहर आज जीवंत हो उठा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेबाक अंदाज से प्रभावित उद्योगपतियों की तालियों से गोमतीनगर स्थित होटल का सभागार कई बार गूंजा।

विज्ञापन


आगरा के सर्किट हाऊस में भूतों का खौफ बताया गया

रौ में दिख रहे योगी ने कहा कि आगरा के सर्किट हाउस में भूत का खौफ दिखाकर रुकने नहीं दिया जाता था। इस पर योगी ने अफसरों से कहा कि वह आगरा के सर्किट हाउस में ही ठहरेंगे और भूतों के साथ संवाद करेंगे। वह रात में रुके और और भूतों की चहलकदमी का मिथ तोड़ा। इसी तरह बिजनौर के बारे में अफवाह उड़ा रखी थी कि वहां रात में सीएम का ठहरना अशुभ है। मुख्यमंत्री ने वहां रात बिताकर इस धारणा को भी खत्म किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में बुंदेलखंड में भारत सरकार को टैंकर से पानी भेजना पड़ता था। आज हर घर में नल से पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन


यूपी की पहचान पर था संकट, आज विकसित राज्यों की दौड़ में

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीच के एक कालखंड को घोर अंधकार का युग कह सकते हैं। इस दौर ने उत्तर प्रदेश को एक बीमारू राज्य के रूप में बदल दिया था। न केवल प्रदेश बल्कि यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। नई इंडस्ट्री तो छोड़िए पुरानी इंडस्ट्री भी जाने की तैयारी में थीं। माफियाओं का कब्जा था। आज ना तो किसी उद्यमी के पास फिरौती के लिए किसी में फोन करने का दम है और न ही कोई किसी फैक्ट्री को बंद करने की धमकी दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यही जीरो टॉलरेंस नीति है जिसके दम पर आज उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित राज्यों की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है। अपने इस मिशन में उन्होंने उद्योगपतियों से आवाहन किया कि वह यूपी की तरक्की में अपना हाथ बताएं और युवाओं को रोजगार दें। सरकारी योजनाओं का लाभ लें। सीएम इंटर्नशिप योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पैसा सरकार देगी, प्रशिक्षण आप दें जिसका फायदा आपको ही मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, फिक्की के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभ्रकांत पांडा, महासचिव शैलेश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीस शाह, फिक्की यूपी चैप्टर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।

उद्योगपतियों को उपलब्धि बताकर साथ आने का किया आह्ववान

-पिछली सरकारों में नौकरशाही के बैरियर ने प्रदेश के विकास को बाधित किया
-सरकार बैंक का जमा-ऋण अनुपात 60 फीसदी तक ले जाएगी
-प्रदेश ने इज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरा स्थान हासिल किया
-एंटी भू माफिया टास्क फोर्स गठित कर 64000 हेक्टेयर जमीन छुड़वा कर इंडस्ट्री को दी
-एमएसएमई और ओडीओपी ने तैयार किया देश में नया बाजार
-प्रदेश का निर्यात करीब दो लाख करोड़ रुपये पहुंच गया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed