फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi's bulldozer runs on goons carrying AK-47: Swatantra Dev Singh

एके-47 लेकर चलने वाले गुंडों पर चलता है योगी का बुलडोजर : स्वतंत्र देव सिंह

Tue, 15 Dec 2020 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Yogi's bulldozer runs on goons carrying AK-47: Swatantra Dev Singh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जिले के भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों संग मंथन किया और किसानों के हितों का समर्थन करते हुए एमएसपी कभी न समाप्त करने को आश्वस्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी गाड़ी में नहीं बैठता है। उनका सिर्फ योगी बुलडोजर चलता है। जो गुंडे माफिया एके-47 लेकर चलते हैं, उन पर सिर्फ बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि आज जो किसानों के समर्थन का ढोंग कर रहे हैं वही हाथरस कांड के सूत्रधार थे। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन


भाजपा की मंडल प्रभारी प्रवास योजना के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार अपराह्न दो बजे भगवान मैरिज हॉल में प्रभारियों से मिले। उन्होंने चारों जिलों के मंडल प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार वाले मंडल में प्रवास कर पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोनी गुमटी के पास सरदार पटेल सेवा संस्थान में छत्रावास का लोकार्पण किया। इस दौरान गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण शरण सिंह व विनय द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चौरी चौराहे पर गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान महा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। किसान महा सम्मेलन में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस कांड में जो लोग साथ थे, वही लोग इस आंदोलन में लगे हुए हैं। कांग्रेस आतंकवाद व भ्रष्टाचार की पार्टी है और जब सपा या बसपा की सरकार आती है तो जातिवाद और भ्रष्टाचार हावी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी सरकार लगातार किसानों की हितैषी है और एमएसपी लगातार बढ़ेगा, ये कभी खत्म नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप मोदी व योगी पर विश्वास कीजिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गईं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति जब किसी के हाथ में जाती है तो युक्ति बन जाती है। यही राजनीति जब चाणक्य के हाथों में जाती है तो संकल्प बन जाती है। यही राजनीति जब जब अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों में जाती है तो तपस्या और बलिदान बन जाती है। यही राजनीति जब राहुल और सोनिया के हाथों में जाती है तो भ्रष्टाचार और आतंकवाद बन जाती है और जब यही राजनीति सपा-बसपा के हाथों में जाती है तो जातिवाद और भ्रष्टाचार बन जाती है।


अरविंद केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खामोश हो गए। फिर बोले- किसका का नाम ले लेते हो, मूड ऑफ हो जाता है। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह, श्याम करण टेकरीवाल व संजय खैराती ने प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पद्म सेन चौधरी, दद्दन मिश्र, विधायक अनुपमा जायसवाल, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, विजय प्रताप सिंह, पीयूष मिश्र, अकबाल बहादुर तिवारी, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, भवानी भीख शुक्ल, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, प्रमोद चंचल आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed