{"_id":"5cdae7a0bdec22076d204d96","slug":"yogi-retaliate-to-bsp-sp-and-congress-seek-to-teach-lesson","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी का बसपा-सपा व कांग्रेस पर हमला, वंशवादी और लुटेरा बताया, सबक सिखाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी का बसपा-सपा व कांग्रेस पर हमला, वंशवादी और लुटेरा बताया, सबक सिखाने का किया आह्वान
Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 14 May 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ सभाओं के साथ ही सोशल मीडिया पर भी सपा-बसपा पर करारा प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बसपा-बसपा व कांग्रेस को वंशवादी और लुटेरा बताते हुए उन्हें सबक सिखाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा, पूरे देश में फिर एक बार-मोदी सरकार का ही नारा गूंज रहा है। आजादी के बाद यह पहला चुनाव है जिसमें प्रधानमंत्री महत्वपूर्ण हैं और प्रत्याशी गौण हैं। यूपी में भाजपा 74 पार, और देश में सहयोगियों के साथ 400 से अधिक, केरल में भी काफी अधिक संख्या में सीटें जीत रही है।
सीएम योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, हे राष्ट्रदेव! मैं आज तुम्हें बस यहां जगाने आया हूं, राष्ट्रहितों की बातों को बस याद दिलाने आया हूं। कब तक खेलोगे हाथों में इन भ्रष्ट, लुटेरों के ? कब तक अनदेखी कर अपनी, मौका दोगे महामिलावटी ठगों को। इन जातिवादी, वंशवादी लुटेरों को सबक सिखाना होगा। वोट की चोट से परास्त करना होगा।

Trending Videos
अखिलेश ने कहा, थैंक्स पूर्वांचल,
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी भाजपा को निशाने पर लेने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, छठे चरण के मतदान के बाद झूठ के बादल और जुमलों की काली घटाएं भी भाजपा को जनता के रडार से बचा नहीं पा रही हैं। भाजपा के जाने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वांचल धन्यवाद!