फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi is not working as an alliance says minister anupriya patel

गोंडा में बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गठबंधन धर्म नहीं निभा रही योगी सरकार

Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 20 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
yogi is not working as an alliance says minister anupriya patel
अनुप्रिया पटेल
गोंडा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गौरा में एक कार्यक्रम में जाते समय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। कहाकि योगी सरकार में अपना दल सहयोगी है लेकिन सरकार अपने गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिलों में डीएम व एसपी का पद प्रमुख होता है। सरकार को हर जिले में एक पद पर पिछड़े या अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारी की तैनाती करनी चाहिए। इसके अलावा अपना दल के कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने निगमों, समितियों, आयोगों और बोर्डों में भी जगह मांगी। उन्होंने कहाकि सरकार ऐसा नहीं कर रही है। बावजूद इसके पार्टी पूरी मजबूती के साथ सरकार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


कूकनगर ग्रंट के पटेल नगर चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने आईं केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को कई मुद्दों पर घेरा और कहाकि योगी सरकार को गठबंधन धर्म निभाना चाहिए। सरकारी अधिवक्ताओं के चयन में पार्टी के लोगों को महत्व दिए जाने की मांग की। उन्होंने साफ कहाकि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में हर सीट से चुनाव लड़ने में सक्षम है और पार्टी के बड़ी संख्या में वोटर हैं। फिलहाल गठबंधन के नेतृत्व को उन्होंने अपनी मांग सौंपी है और बुधवार तक का समय दिया है। जैसा निर्णय होगा, उसी के आधार पर पार्टी मंथन करके आगे का निर्णय लेगी। उन्होंने पुलवामा की घटना की निंदा की और शहीदों को नमन किया। लेकिन उससे जुडे़ सवालों को यह कहते हुए टाल दिया कि इस बारे में केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहाकि यह देश के सम्मान से जुड़ा मामला है। इस मुद्दे पर पूरा देश एक साथ है।
विज्ञापन
Trending Videos

देश की एकता के सूत्रधार थे सरदार

देश की सभी 565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में सरदार बल्लभ भाई पटेल की अहम भूमिका रही। देश का जो स्वरूप दिख रहा है उसके लिए सरदार पटेल ने तत्कालीन रियासतों को एक जुट कर उसे गणतंत्र भारत का निर्माण कराया। 

यह बातें कूकनगर ग्रंट के पटेल नगर चौराहे पर आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल के मूर्ति अनावरण के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं। भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान के चलते आज उन्हें सम्मानपूर्वक याद किया जाता है। आज इस बात की खुशी है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति कूकनगर ग्रांट में स्थापित की गई है। इस मूर्ति को देख कर आने वाली पीढ़ियां सरदार बल्लभ भाई पटेल के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहेंगी। 

सभा का संचालन कर रहे अपना दल (स)के प्रदेश सचिव राम नयन पटेल ने कहा हम सभी को पटेल जी के आदर्शों पर चलना चाहिए जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी में जो योगदान दिया है उसको हम लोगों को नहीं भूलना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव प्रसाद पटेल जिला अध्यक्ष गोंडा राम प्रगट पटेल प्रदेश सचिव किसान मंच राकेश वर्मा वाह भाजपा के विधानसभा संयोजक अजय तिवारी भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष अवधेश सविता राकेश वर्मा सागर पटेल रामधनी पटेल चंद्रभान पटेल गोपाल वर्मा भानु प्रताप वर्मा रविंदर मास्टर शिवपूजन चौधरी सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed