{"_id":"5ec4f60e9b93393f3c3b2359","slug":"yogi-government-will-give-1250-rupees-ration-who-have-completed-quarantine-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों को 1250 रुपये की राशन सामग्री देगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन पूरा कर चुके लोगों को 1250 रुपये की राशन सामग्री देगी योगी सरकार
Wed, 20 May 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 May 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने क्वारंटीन मुक्त लोगों को दी जाने वाली राशन किट पर खर्च की अधिकतम राशि तय कर दी है। अधिकतम 1250 रुपये किट पर खर्च किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान क्वारंटीन किए गए लोगों को घर भेजते समय 15 दिनों के लिए कच्ची खाद्य सामग्री एक पैकेट में उपलब्ध करा रही है। इसमें 10-10 किलोग्राम आटा व चावल, 5 किलोग्राम आलू, 2-2 किलोग्राम भूना चना व अरहर की दाल, 500 ग्राम नमक, 250-250 ग्राम हल्दी, मिर्च, धनिया तथा एक लीटर सरसों या रिफाइंड का तेल दिया जाता है।
विज्ञापन
इस किट पर खर्च होने वाली राशि की सीमा तय न होने से अलग-अलग जिलों में अलग-अलग राशि खर्च की जा रही है। कई जिलों के खर्च में काफी अंतर की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में शासन ने कच्ची खाद्य सामग्री की एक किट की अधिकतम सीमा 1250 रुपये तय कर दी है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि उत्तम गुणवत्ता की यह खाद्य सामग्री स्थानीय बाजार मूल्य की न्यूनतम दरों पर खरीदी जाएगी।