फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government transferred many PCS officers

यूपी: योगी सरकार ने किए पीसीएस अफसरों के तबादले, मुख्यमंत्री ने दी तबादलों को मंजूरी

Sat, 11 Sep 2021 12:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Sep 2021 12:42 PM IST
सार

यूपी सरकार ने शनिवार को 38 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। हालांकि, इनकी इनकी लिस्ट नहीं जारी की गई है।

विज्ञापन
Yogi government transferred many PCS officers
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार को पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही तबादलों को मंजूरी दी। लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले पब्लिक डोमेन में न सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अयोध्या के पद पर, विश्व भूषण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती) लखनऊ को प्रभारी अपर निदेशक (प्रशासन) नागरिक उड्डयन निदेशालय, लखनऊ और अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त लखनऊ को एडीएमई रायबरेली के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी कर्मचारियों को इधर से उधर करने का दौर जारी है। सुल्तानपुर जिले में  कलेक्ट्रेट व तहसीलों में एक ही पटल पर कई वर्षों से जमे 38 कर्मचारियों को डीएम के अनुमोदन के बाद इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कुछ कलेक्ट्रेट से तहसीलों को भेजे गए तो कुछ वापस कलेक्ट्रेट लाए गए हैं। आदेश में कर्मचारियों को तुरंत ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


कई वर्षों बाद बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कर्मचारपियों को इधर से उधर कर दिया गया है। डीएम रवीश गुप्ता के अनुमोदन के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने तबादले में कर्मचारियों का पटल बदल दिया  है। इसमें कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों को तहसीलों में तो कुछ को तहसील से वापस कलेक्ट्रेट लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादले में राजस्व अभिलेखागार, विभिन्न राजस्व अदालतों समेत अन्य पटलों के कर्मचारी भी बदले गए हैं। हालांकि अधिकांश कर्मचारी अपनी तहसीलों व कलेक्ट्रेट में बने रहने में सफल हुए हैं। बुधवार को आदेश जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने कर्मचारियों को तत्काल अपना पटल ज्वॉइन करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने बताया कि अधिकांश कर्मचारियों ने अपना नया पटल ज्वॉइन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed