फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government prepared corona action plan to control epidemic.

योगी सरकार ने तैयार किया 'कोरोना एक्शन प्लान', दवा सहित जरूरी चीजों की होगी होम डिलीवरी

Wed, 25 Mar 2020 08:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Mar 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Yogi government prepared corona action plan to control epidemic.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार ने कोरोना एक्शन प्लान तैयार किया है। इसका सुपरविजन मुख्य सचिव करेंगें।

विज्ञापन


एक्शन प्लान के तहत कृषि उत्पादन आयुक्त, औद्योगिक विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना, अपर मुख्य सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं प्रमुख सचिव परिवहन की अध्यक्षता में समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आज कालिदास मार्ग स्थित आवास पर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना और लॉकडाउन के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 51 सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में 200 से 300 बेड के आइसोलेटेड वॉर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में पर्याप्त मात्रा में मास्क, ग्लब्स व सैनेटाइजर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले एक सप्ताह में प्रदेश में विभिन्न देशों से आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें उपचारित किया जाए। सभी जिलों में कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, एपीसी आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी खासतौर पर उपस्थित थे।

ग्राम प्रधानों से संवाद कर लोगों को जागरूक करें

सीएम योगी ने कहा, लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पीआरवी-112 का उपयोग करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर न दिखे। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों से संवाद स्थापित कर गांवों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से माइक पर एनाउंसमेंट भी किया जाए। रैनबसेरों तथा धर्मशालाओं में रहने वाले लोगों के लिए कुक्ड फूड की व्यवस्था की जाए। इसके लिए एमडीएम की किचन का उपयोग किया जाए।

होम डिलीवरी के माध्यम से दवा उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी समितियां गेहूं, चावल, दाल, आलू तथा दूध के उठान की व्यवस्था भी करें। ई-कॉमर्स कंपनियां, जैसे बिग बाजार, मेगा मार्ट आदि के लोग होम डिलीवरी करें, जिससे लोगों को घर पर ही सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य विभाग दवा विक्रताओं से समन्वय कर जरूरतमंदों को होम डिलीवरी के माध्यम से दवा उपलब्ध कराने का कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों पर चारे आदि की व्यवस्था की जाए।  मुर्गी, बतख तथा मछली के लिए भी चारे का इंतजाम किया जाए। कुत्तों को भोजन के लिए एसपीसीए की मदद ली जाए।

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी, जमाखोरी या मुनाफाखोरी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दवा तथा खाद्यान की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। यह सुनिश्चित करें कि दुकानों पर एक समय में दो से अधिक व्यक्ति न रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed