फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government orders to ban polythene

पॉलीथिन को लेकर सख्त हुई योगी सरकार, तत्काल प्रतिबंध का आदेश

Fri, 21 Apr 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Apr 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
yogi government orders to ban polythene
योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिथीन बैग्स के उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे स्थापित उद्योगों से होने वाले जल प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


इन उद्योगों से नदियों में पहुंचाए जा रहे प्रदूषित पानी तथा अन्य डिस्चार्ज को हर हाल में रोका जाए। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को शास्त्री भवन में पर्यावरण विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान ये निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण में होने वाले बदलावों से हम सभी प्रभावित होते हैं। पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी है। 

ऐसे में जरूरी है कि हम हर तरह के प्रदूषण पर लगाम लगाएं। उन्होंने जल तथा वायु में मौजूद प्रदूषण को जन स्वास्थ्य के लिए घातक बताते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बनेगी पर्यावरण नीति 

अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्यावरण विभाग की ओर से राज्य पर्यावरण नीति बनाया जाना प्रस्तावित है। साथ ही उद्योगों में क्लीन फ्यूल के प्रयोग को बढ़ावा देने पर भी काम किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग यदि इसकी रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed