फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi government distribute more than one lakh power connections in one day.

योगी ने प्रदेश को दिया ‘सौभाग्य’, एक दिन में बंटवाए 1.38 लाख बिजली कनेक्शन

Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
yogi government distribute more than one lakh power connections in one day.
सीएम योगी आदित्यनाथ

गरीबों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए 'सौभाग्य योजना' के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में मेगा शिविर लगाकर 1.38 लाख लोगों को बिजली कनेक्‍शन दिए गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उन्नाव में 'सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' की शुरुआत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट पूर्ववर्ती सरकारों की देन है। रविवार को ग्रामीण उपकेंद्रों पर 2665 शिविर लगाकर आर्थिक व सामाजिक तौर पर कमजोर परिवारों को निशुल्क कनेक्‍शन दिए गए। अन्य ग्रामीण परिवारों को 50 रुपये की 10 मासिक किस्तों पर कनेक्‍शन दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में बिजली संकट के लिए सीधे तौर पर सपा, बसपा व कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या पर इन सरकारों की अनदेखी नासूर बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के ऊर्जीकृत हो चुके 947 मजरों की पुस्तिका का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा 1207 करोड़ की लागत से हापुड़, पीलीभीत, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, बुलंदशहर और शाहजहांपुर में निर्मित ट्रांसमिशन की 400 केवी, 220 केवी एवं 132 केवी उपकेंद्रों की 7 परियोजनाओं और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. लखनऊ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बने 33/11 केवी के 29 सबस्टेशनों का भी लोकार्पण किया।


वहीं सौभाग्य योजना के अंतर्गत कनेक्शन लेने के लिए ई-संयोजन मोबाइल एप भी लांच किया। इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित, सूबे के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री ऊर्जा स्वतंत्रदेव सिंह, जिले के प्रभारीमंत्री रमापति शास्त्री, सांसद हरि साक्षी महाराज समेत सभी विधायक और अन्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed