{"_id":"642925a9efa2b73d3c035455","slug":"yogi-government-could-not-use-one-lakh-crore-rupees-budget-last-year-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget: वित्तवर्ष 2022-23 में खर्च हुआ 2.5% ज्यादा बजट, पर एक लाख करोड़ का नहीं हो सका उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget: वित्तवर्ष 2022-23 में खर्च हुआ 2.5% ज्यादा बजट, पर एक लाख करोड़ का नहीं हो सका उपयोग
Sun, 02 Apr 2023 12:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:27 PM IST
सार
योगी सरकार 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में घोषित किए गए बजट का एक लाख करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं कर सकी। हालांकि, पहले के मुकाबले 2.5% ज्यादा बजट खर्च किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष में पहले के मुकाबले करीब 2.5 प्रतिशत ज्यादा बजट खर्च हुआ लेकिन कुल प्रावधानित बजट का 1.08 लाख करोड़ रुपये का इस्तेमाल नहीं हो सका। हालांकि कर्ज संबंधी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की रिपोर्ट के बाद बजट खर्च के प्रतिशत में कुछ वृद्धि होगी और वही वास्तविक आंकड़ा होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2022-23 में बजट का आकार 6.15 लाख करोड़ रुपये था। कोषागार आधारित रिपोर्ट के अनुसार प्रावधानित बजट के सापेक्ष कुल व्यय 5.07 लाख करोड़ रुपये है। आरबीआई इस वित्त वर्ष में ब्याज और ऋण भुगतान की रिपोर्ट बाद में भेजेगा और वह राशि भी व्यय में जुड़ेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा को 'पसंद' हैं मुसलमान, कुलपति के नाम ने सभी को चौंकाया; अवध में ब्राह्मणों को संदेश, काडर को इनाम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नगर पालिका और पंचायतों में बढ़त बनाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
वित्त वर्ष 2021-22 में बजट का आकार 5.5 लाख करोड़ रुपये था और कुल व्यय 4.4 लाख करोड़ रुपये था। इसमें आरबीआई की ब्याज और ऋण भुगतान संबंधी रिपोर्ट की राशि भी शामिल है। इस तरह से वर्ष 2021-22 में कुल व्यय 80 प्रतिशत हुआ था।