फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government bans mobile phones during cabinet meeting.

मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया फरमान, अब कैबिनेट बैठकों में फोन नहीं ले जा सकेंगे मंत्री

Sun, 02 Jun 2019 06:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jun 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
Yogi government bans mobile phones during cabinet meeting.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठकों में अब मंत्रीगण फोन नहीं ले जा सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री की तरफ से फरमान जारी किया गया है। मंत्रियों को अब कैबिनेट बैठक कक्ष के बाहर ही अपना फोन छोड़ना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कैबिनेट बैठकों में किसी भी तरह का व्यवधान न हो और गंभीरता बनी रहे इसलिए बैठक कक्ष में फोन ले जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि ये आदेश मंत्रियों के साथ-साथ अफसरों पर भी लागू होगा। इसे लेकर मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने आदेश जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि लोकभवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में किसी का भी मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित है। यह पत्र उप मुख्यमंत्री, सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के सभी राज्यमंत्रियों व राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को दिया गया है।

अब से मुख्यमंत्रियों को बैठक कक्ष के बाहर ही अपना मोबाइल फोन रखना होगा। उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मोबाइल जमा करने पर टोकन मिलेगा जिसे वापस करने पर मोबाइल फिर से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed