{"_id":"5ae22d414f1c1b60098b6ac7","slug":"yogi-akhilesh-yadav-and-mayawati-to-campaign-for-karnataka-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव में जुटेंगे योगी, अखिलेश व मायावती, 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक चुनाव में जुटेंगे योगी, अखिलेश व मायावती, 15 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव व मायावती।
- फोटो : amar ujala
यूपी की सियासत के धुरंधर अब कर्नाटक में चुनावी जंग लड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्नाटक में सर्वाधिक 35 सभाएं होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक में चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभाओं का कार्यक्रम भी एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
योगी का कर्नाटक का चुनावी दौरा 3 मई से शुरू होगा। वे चुनावी सभाओं के साथ रोड शो भी करेंगे। नाथ संप्रदाय का प्रमुख होने के नाते उनके दौरे को अहम माना जा रहा है। कर्नाटक के समुद्री इलाकों में नाथ संप्रदाय के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है।
विज्ञापन
योगी की पहली सभा उत्तरा कन्नड जिले के सिरिसी विधानसभा क्षेत्र में होगी। उसी दिन वे सागर, तिप्तुर, हासन और चिकमंगलूर में सभाएं करेंगे। रात्रि विश्राम वे चिकमंगलूर मठ में करेंगे। 4 मई को वे भटकल, बिंडूर, कापू समेत कई स्थानों पर सभाएं करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा चुनाव अभियान समिति ने 7 मई व 10 मई को भी उनका कई क्षेत्रों में कार्यक्रम तय किया है। वहीं, जनता दल (एस) के साथ 20 सीटों पर बसपा भी चुनाव लड़ रही है। पार्टी सुप्रीमो मायावती बुधवार को मैसूर से चुनावी सभाओं की शुरुआत कर चुकी हैं।गुरुवार को उन्होंने चित्रदुर्गा में सभा की। 5 व 6 मई को बेलगांव और बीदर में उनकी सभाएं हैं।
Trending Videos
कर्नाटक में 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
उधर, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक कर्नाटक में सपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही सपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए कर्नाटक जाएंगे। उनके दौरे को एक-दो दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। चौधरी ने कहा कि फिलहाल अखिलेश का अपने प्रत्याशियों के लिए ही प्रचार करने का कार्यक्रम है।