फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath will campaign in all 11 bypoll seats in just three days.

उपचुनाव वाली सभी सीटों को तीन दिन में समेटेंगे सीएम योगी, हरियाणा-महाराष्ट्र में भी करेंगे प्रचार

Mon, 07 Oct 2019 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will campaign in all 11 bypoll seats in just three days.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

एक तरफ हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव की व्यस्तता और दूसरी तरफ प्रदेश में हो रहे विधानसभा की 11 सीटों के उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीन दिन में सभी 11 क्षेत्रों में सभाएं कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


भाजपा ने 15, 16 और 18 अक्तूबर में विधानसभा उपचुनाव वाले सभी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की सभाएं कराने की योजना बनाई है जिससे हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार पर असर न पड़े।
विज्ञापन


दरअसल, योगी भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। उनकी न सिर्फ यूपी, बल्कि दूसरे राज्यों में भी चुनाव प्रचार के लिए मांग रहती है। हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ भी यही स्थिति है। दोनों ही जगह के प्रत्याशी उनकी सभाएं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें अधिक समय इन राज्यों में देना पड़ेगा। लेकिन मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होने के नाते प्रदेश में 11 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर उनकी चिंता स्वाभाविक है। वैसे तो उपचुनाव की घोषणा से पूर्व वे सभी क्षेत्रों का एक-एक बार दौरा कर चुके हैं। पर चुनाव के दौरान भी वे सभी सीटों पर जाकर जीत के समीकरणों को मजबूत करना चाहते हैं। ऐसे में उनके सामने ताबड़तोड़ दौरे करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

यह भी है वजह

उपचुनाव में आमतौर पर किसी भी राजनीतिक दल का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रचार में बहुत सक्रिय भूमिका नहीं निभाता। ज्यादातर प्रदेश के नेताओं के कंधों पर ही यह दायित्व रहता है। फिर इस समय हरियाणा व महाराष्ट्र के चुनाव की चुनौती से केंद्रीय नेतृत्व चाहे भी तो उपचुनाव के लिए वक्त नहीं निकाल सकता। उसके लिए दो राज्यों के आम चुनाव ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

ऐसे में प्रदेश में सारा दारोमदार सीएम योगी के कंधों पर है। योगी के लिए भी उपचुनाव इसलिए अहम हैं क्योंकि उन्हें भी इस बात का एहसास है कि नतीजे कहीं न कहीं सीधे उन्हीं की साख से जुड़ेंगे। इसीलिए वे इन चुनाव को लेकर कोई ढिलाई नहीं करना चाहते।

ध्यान रहे कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कंधों पर महाराष्ट्र की जिम्मेदारी डाल रखी है। ऐसे में उनका भी ज्यादा वक्त प्रदेश से बाहर ही बीत रहा है। इस नाते भी योगी के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed