{"_id":"5d54f39e8ebc3e6cbf3f62d7","slug":"yogi-adityanath-warns-officers-over-shahberry-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर भड़के मुख्यमंत्री योगी, बोले- बेईमान बिल्डरों से रिश्तेदारी न निभाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर भड़के मुख्यमंत्री योगी, बोले- बेईमान बिल्डरों से रिश्तेदारी न निभाएं अफसर
Thu, 15 Aug 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Aug 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
बार-बार कहने के बाद भी अपेक्षित परिणाम न मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, मैं एक ही बात बार-बार नहीं कहूंगा। एक बार कहने के बाद नतीजे चाहिए।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी मामले में बिल्डरों पर अब तक कार्रवाई न होने से खफा सीएम ने दो टूक कहा कि गौतमबुद्धनगर के डीएम और एसएसपी बेईमान बिल्डरों से रिश्तेदारी न निभाएं। बिल्डरों को तो अब तक जेल में होना चाहिए था।
विज्ञापन
सीएम ने बुधवार शाम अपने सरकारी आवास पर बैठक में अफसरों के लापरवाह रवैये पर जमकर लताड़ लगाई। शाहबेरी मामले में मुख्यमंत्री ने आरोपी बिल्डरों की संपत्ति जब्त कर नीलामी करने और उससे मिले पैसे ग्राहकों को लौटाने, अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राधिकरणों ने अनियोजित विकास को कमाई का जरिया बनाया
सीएम ने कहा कि विकास प्राधिकरणों ने अनियोजित विकास को कमाई का जरिया बना लिया है। अवैध निर्माण के बाद उनकी आंख तब खुलती है, जब अपनी जेब भरनी होती है। अब ऐसा नहीं चलेगा। सीएम ने प्रत्येक प्राधिकरण में टाउन प्लानर की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। कहा कि प्राधिकरण कंपाउंडिंग की श्रेणीवार व्यवस्था कर अपनी आय बढ़ाने का प्रयास करें। हर काम के लिए सरकार से पैसे की उम्मीद न करें।
रवैया बदलें अफसर
सीएम ने अफसरों से साफ कहा कि वे बैठकों में पूरे होमवर्क के साथ आएं, न कि सतही जानकारी के साथ, देश के लिहाज से यूपी की भूमिका अहम है। हम पिछलग्गू बनकर नहीं रह सकते। अफसरों को इसी के अनुसार अपने रवैये में बदलाव करना होगा। जो भी निर्णय होता है, उसके फॉलोअप की पूरी व्यवस्था करें और निर्णय पर समय से अमल सुनिश्चित करें।