फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath to honour toppers of high school and intermediate.

आज मेधावियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माता-पिता को भी मिलेगा सम्मान

Tue, 29 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath to honour toppers of high school and intermediate.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे। आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भीमराव अंबेडकर सभागार में सुबह दस बजे मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा प्रदेश भर से आए विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देंगे।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, काउंसिल फार दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं एवं 12वीं और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं में टॉपटेन में आने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तर के 1563 और राज्य स्तर के 146 समेत 1709 मेधावियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद में हाई स्कूल में जिलास्तर के 1563 और राज्य स्तर के 97 विद्यार्थियों समेत 1660 मेधावी सम्मानित होंगे। इनमें 10वीं के 823, 12वीं के 837 विद्यार्थी हैं। राज्य स्तर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले 55 और इसी तरह इंटर के 42 विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं में राज्य स्तर के 11 विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईएससीई के 10वीं के 16 और 12वीं के 21 राज्य स्तरीय मेधावी सम्मानित होंगे। सीआईएससीई में प्रदेश स्तर पर 10 वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के स्कूलों के 11 प्रधानाचार्य भी सम्मानित जाएंगे। निदेशक साहब सिंह निरंजन ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटर में जिला स्तर पर प्रथम दस स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 21,000 रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता को शाल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।


पुलिस सुरक्षा में लाए गए बच्चे
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 75 जिलों से विद्यार्थियों को समारोह में लाने के लिए एसी बसों की व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक बस में पुलिस तैनात की गई। बच्चों के मनोरंजन के लिए आवास स्थलों पर संस्कृति विभाग की ओर से कठपुतली नृत्य समेत अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed