फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath to conduct a meeting over problems of investors.

इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों की समस्याओं का समाधान कराने में जुटे योगी, 31 को होगी बैठक

Sun, 28 Jan 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Jan 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath to conduct a meeting over problems of investors.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने निवेशकों के लंबित एमओयू और समस्याओं के संबंध में जानकारी तलब की है। वे लंबित निवेश प्रस्तावों व समस्याओं पर 31 जनवरी को समीक्षा बैठक भी करने जा रहे हैं। शासन स्तर पर बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सीएम के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल ने इस संबंध में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को पत्र लिखा है। गोयल ने कहा है कि तमाम निवेशक सीएम से उद्योग लगाने के लिए और समस्याओं के संबंध में मुलाकात कर करते हैं। ऐसे प्रार्थना पत्रों को कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाता है।
विज्ञापन


गोयल ने सीएम के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि 21 व 22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में अगर ऐसे प्रकरण उद्यमियों व निवेशकों द्वारा सरकार के सामने उठाए जाएंगे तो इससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होगी। साथ ही समिट का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो पाएगा। गोयल ने सभी निवेशकों के प्रकरण, जो विभागों में या समितियों के समक्ष लंबित हैं, उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऐसे मामलों की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने 50 करोड़ या इससे अधिक निवेश से जुड़े प्रस्तावों के लंबित मामलों की जानकारी के लिए एक प्रारूप भी आईआईडीसी को भेजा है। इससे आसानी से पता चल सकेगा कि किस कंपनी का मामला किस विभाग या एजेंसी के  पास लंबित है। 30 जनवरी तक ये सूचनाएं मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराई जानी है।

सीएम के विशेष सचिव ने भी मांगी जानकारी

yogi adityanath to conduct a meeting over problems of investors.

इसके अलावा विशेष सचिव मुख्यमंत्री रिग्जियान सैंफिल ने भी निवेशकों के लंबित प्रस्तावों के संबंध में जानकारी मांगी है। सूचनाएं आने के बाद सीएम 31 जनवरी को अपराह्न एक से दो बजे के बीच एनेक्सी में बैठक करेंगे।

आईआईडीसी 30 को सूचनाओं की लेंगे जानकारी
आईआईडीसी ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व विशेष सचिव मुख्यमंत्री के अलग-अलग पत्रों का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव आईटी, प्रमुख सचिव ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा, अध्यक्ष एवं सीईओ नोएडा, सीईओ ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, एमडी यूपीएसआईडीसी, प्रमुख सचिव वित्त एवं नियोजन को यह पत्र भेजा है।

उन्होंने दोनों पत्रों से जुड़ी सूचनाओं के साथ इन अधिकारियों को 30 जनवरी को तलब किया है। वे मुख्यमंत्री की बैठक से पहले समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed