{"_id":"5aef54d54f1c1b9f098b88d3","slug":"yogi-adityanath-to-campaign-for-two-days-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में भाजपा के लिए जोर लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे दो दर्जन सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में भाजपा के लिए जोर लगाएंगे मुख्यमंत्री योगी, करेंगे दो दर्जन सभाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए सोमवार सुबह सात बजे कर्नाटक के लिए रवाना होंगे। वे वहां दो दिन एक दर्जन सभाओं के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही मठ और मंदिरों के दर्शन-पूजन के अलावा कुछ सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अनुसार, वह छिन्नाबसावा पट्टा देवारा मठ भलकी में स्वामी से मुलाकात कर पूजा अर्चना करेंगे फिर भलकी में सभा करेंगे।
इसके बाद वह ह्यूमनाबाद स्थित वीरभद्र बाबा के मठ जाएंगे। यहां भी दर्शन व पूजन के बाद सभा करें। इसके बाद गोकक फिर शाम को यमाकना मराड़ी, खानापुर और बेलगाम देहात में सभाएं होंगी।
विज्ञापन
इसी तरह मंगलवार को पहली सभा कनडा जिले के भटकल में फिर उडपी के बेयंडूर और दक्षिण कनडा के मुडाबिडरे में होगी। इसके बाद कोडागू के विराजपेट और पांचवी सभा दक्षिण कनडा के सूलिया में होगी। मुख्यमंत्री का दौरा बढ़ने के भी कयास हैं।
विज्ञापन