{"_id":"5e889ce68ebc3e6fa571dae7","slug":"yogi-adityanath-thanks-to-mayawati-for-supporting-fight-against-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने मायावती को दिया धन्यवाद, बसपा विधायकों से योगदान के लिए की थी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने मायावती को दिया धन्यवाद, बसपा विधायकों से योगदान के लिए की थी अपील
Sat, 04 Apr 2020 08:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के खिलाफ प्रदेश सरकार के अभियान में बसपा विधायकों को सहयोग का निर्देश देने के लिए बहुजन समाजपार्टी सुप्रीमो मायावती का आभार जताया है।
विज्ञापन
मायावती ने शुक्रवार को बसपा के सभी विधायकों को अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये इस महामारी से बचाव से जुड़े कार्यों के लिए देने का निर्देश दिया था साथ ही आपदा की घड़ी में जनता से सरकार का सहयोग करने की अपील की थी।
विज्ञापन
मायावती के निर्देश पर विधायकों ने पूर्व में कुछ लाख की दी गई रकम को बढ़ाकर पूरे एक करोड़ रुपये करना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी ने एक बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहा है।
राजनीतिक पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर देश की इस लड़ाई में सहभागी बनने वाले सभी महानुभावों, सुधीजनों व संगठनों का यह दायित्व बनता है कि वे भी इस लड़ाई में सहभागी बनें।
विज्ञापन