फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks on industrial policy of Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री योगी बोले, आठ महीने में यूपी में बनाया निवेश का माहौल, 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks on industrial policy of Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने महज आठ महीने में यूपी में निवेश का माहौल बनाया है। नई औद्योगिक नीति से प्रदेश में भारी निवेश आएगा। इससे उद्योगों के विकसित होने के साथ ही प्रदेश के दस लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


सरकारी विभागों में भी चार लाख नौकरियां युवाओं का इंतजार कर रही हैं। सरकार ने भर्तियों में पारदर्शिता के लिए ग्रुप ग और घ की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त किए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में लखनऊ नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लखनऊ के विकास के लिए नगर निगम में पूर्ण बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। योगी ने कहा कि उन्हें विरासत में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, गुंडाराज और दंगाग्रस्त प्रदेश मिला था। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए उन्हें कुछ कड़े कदम उठाने पड़े हैं।

सपा-बसपा ने नगरीय निकाय को नारकीय बनाया

Yogi Adityanath speaks on industrial policy of Uttar Pradesh.
मेयर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी ने कहा कि बसपा और सपा के 15 साल के शासनकाल में नगरीय निकायों को नारकीय बना दिया दिया। नगर निकायों में पहले भी अध्यक्ष, महापौर भाजपा के थे लेकिन सपा व बसपा सरकारों ने उन्हें पंगु बना रखा था। प्रदेश की साढ़े चार करोड़ आबादी नगरीय क्षेत्रों में रहती है।

उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने, निकायों को सक्षम व जवाबदेह बनाने के लिए भाजपा और सरकार निकाय चुनाव में जनता के बीच जा रही है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, प्रदेश मंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित भी उपस्थित थे।

सफाई कर्मचारियों को मिलेगा उचित मानदेय
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों के मानदेय की समस्या का समाधान करेगी। उन्हें उचित मानदेय देने के लिए निकाय स्तर से ही भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

भाजपा ने बढ़ाया कार्यकर्ता का मान
महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया ने कहा कि भाजपा ने उनके जैसी सामान्य कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ता का मान बढ़ाया है। लखनऊ में महापौर और पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए तो तेजी से विकास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed