फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath speaks on defeat in gorakhpur and foolpur bypoll.

गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव के नतीजे हमारे लिए एक सबक: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 14 Mar 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath speaks on defeat in gorakhpur and foolpur bypoll.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये चुनाव परिणाम हमारे लिए एक सबक हैं। हम इसकी समीक्षा करेंगे। जो नतीजे आए हैं हम उनका सम्मान करते हैं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हैं।

विज्ञापन


हार के कारणों पर योगी ने कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं, जबकि आमचुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों पर मतदान होता है। ऐसे में हम इस हार से सबक लेकर मंथन करेंगे। हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं या देश में परिवर्तन के जो काम हुए हैं, उन्हें जनता समझेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को राजनीतिक सौदेबाजी करार दिया और कहा कि हम इस गठबंधन को नहीं समझ सके हैं। हमें इसके लिए एक रणनीति बनानी होगी। उन्होंने अतिआत्मविश्वास को भी हार का एक कारण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर सीटें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई थीं, जिन पर उपचुनाव हुए। ये उपचुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माने जा रहे थे, जिनमें पार्टी की करारी हार हुई है।

गोरखपुर में सपा के प्रवीण निषाद को जबकि फूलपुर में नागेंद्र पटेल को जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed