फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath speaks in Uttar Pradesh Defence Corridor seminar.

बुंदेलखंड में घर-घर साफ पानी की 10 हजार करोड़ की परियोजना अगले महीने से : डिफेंस एक्सपो में योगी

Thu, 06 Feb 2020 08:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath speaks in Uttar Pradesh Defence Corridor seminar.
डिफेंस एक्सपो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड में घर-घर साफ पानी पहुंचाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजना अगले महीने से प्रारंभ करने जा रहे हैं। देश-दुनिया के निवेशकों को उन्होंने बताया कि जहां प्रदेश में बेहतर सड़क और एयर कनेक्टिविटी है, वहीं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने पर भी काम हो रहा है। प्रदेश के 107 शहरों को स्मार्ट और सेफ सिटी स्कीम के तहत लगाया गया है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ डिफेंस एक्सपो-2020 के यूपी पैवेलियन में आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे। यूपीडा, उद्योग विभाग और फिक्की की ओर से आयोजित इस सेमिनार का विषय ‘उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरोडीर’ था।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं से भरा प्रदेश है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जुड़ा है, वहीं सड़क और एयर कनेक्टिविटी भी बेहतर है। यह बात सही है कि पहले यहां लोग निवेश करने से डरते थे, पर अब स्थितियां बदल गई हैं। फोकस वाले 21 सेक्टरों के लिए नीति लाए हैं। यूपी में प्रस्तावित डिफेंस कॉरीडोर के लिए पर्याप्त भूमि ले ली गई है। हमारे पास डिफेंस एंड एयरो स्पेस पॉलिसी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक 2.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश और 33 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने के प्रस्तावों पर आगे बढ़ रहे हैं। पहले जहां दो एयरपोर्ट थे, अब इनकी संख्या 6 हो चुकी है। गोरखपुर जैसे शहर भी मुंबई, बंगलूरू और प्रयागराज आदि से हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। कुशीनर और अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के निर्माण के लिए काम चल रहा है। एचएएल निर्मित पहला स्वदेशी डॉरनियर यात्री विमान यूपी से ही उड़ेगा।

'जल को शोधित करने के लिए आधुनिक तकनीक का कर रहे इस्तेमाल'

योगी ने कहा कि नदियों में जाने वाले जल को शोधित करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत अपने नागरिकों को शुद्ध पेयजल योजनाओं पर काम कर रहे हैं। जो कंपनी इन परियोजनाओं का निर्माण करेगी, उसे ही 15 वर्ष तक मेंटिनेंस करना होगा। यूजर चार्ज भी वसूल सकेंगी। बुंदेलखंड में घर-घर पानी पहुंचाने की परियोजना अगले महीने प्रारंभ करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए बिड मिल चुकी हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। इन परिस्थितियों में यह कहना सर्वथा उचित है कि यूपी में निवेश के लिए अत्यधिक अनुकूल वातावरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed