फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath sets the agenda of nikay chunav from ayodhya

... जब सीएम की सभा में लगे नारे, 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो '

Wed, 15 Nov 2017 02:13 PM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Nov 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath sets the agenda of nikay chunav from ayodhya
सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

अयोध्या। देश के सात पवित्र नगरों में अयोध्या का स्थान पहला है यानी यह पहली पुरी है। यहां पहली बार और पहले चरण में ही नगर निगम चुनाव हो रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां अपनी पहली सभा में ये बातें कह कर अयोध्या का मान बढ़ाया।

विज्ञापन


भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय श्रीराम के उद्घोष से भाषण की शुरुआत हुई। जयघोष के बाद जनता में जोश भरने के लिए योगी चिर परिचित मुस्कुराहट के साथ कहते हैं- जयघोष अयोध्या के अनुरूप नहीं है। फिर क्या था, कुछ देर लिए जयघोष से आसमान गूंज जाता है। 
विज्ञापन


इतने भर से ही भाजपा के सांस्कृतिक एजेंडे का प्रमुख केंद्र रही रामनगरी से चुनाव अभियान का शंखनाद फूंकते हुए योगी ने भाजपा के एजेंडे को धार दे दी।

इसके साथ ही निकाय चुनाव के प्रचार का एजेंडा और लाइन लेंथ भी तय कर दी। वह इसे विकास से जोड़ने में पीछे नहीं रहे। कहते हैं, केंद्र में मोदी और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सरकारों से आने वाला विकास का पैसा जनता के हित में खर्च हो इसलिए नगर निगम व अन्य निकायों में भाजपा को जिताने की अपील करने आया हूं।

मंदिर के मुद्दे पर बिन कहे ही सब कुछ कह दिया

yogi adityanath sets the agenda of nikay chunav from ayodhya
योगी की सभा में मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala

जिस समय योगी बोलने के लिए खड़े हुए, मंच के सामने खड़े युवक नारा लगा रहे थे योगीजी एक काम करो मंदिर का निमार्ण करो। योगी सीएम बनने के बाद मंगलवार की चुनावी सभा से पहले यहां तीन दौरे कर चुके हैं।

चुनावी सभा के मंच पर योगी आदित्यनाथ के पास ही दिगंबर अखाड़े से जुड़े महंत सुरेश दास और श्रीराम जन्म भूमि मामले के पक्षकार व हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास मौजूद थे। इन संतों की मौजूदगी से राम मंदिर के मुद्दे पर योगी को कुछ कहने की जरूरत नहीं थी। अयोध्या की महत्ता बताते हुए उन्होंने मानो सब कुछ कह दिया।

सीएम ने अयोध्या के गौरव को विकास से भी जोड़ा। कहा, अयोध्या व मथुरा को गौरव मिलना चाहिए। ये दोनों पहली बार नगर निगम बने हैं। देश और दुनिया में विशिष्ट स्थान रखने वाली अयोध्या में सड़क, पानी, बिजली व घाटों का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। 

प्रदेश की पूरी सरकार ने अयोध्या आकर दिवाली मनाई। 137 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। चुनाव के बाद इससे ज्यादा धनराशि की योजनाएं शुरू की जाएंगी।

यूं ही निशाने पर नहीं सपा-बसपा

yogi adityanath sets the agenda of nikay chunav from ayodhya
सभा को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

अयोध्या नगर निगम की चुनावी सभा में योगी के निशाने पर सपा व बसपा यूं ही नहीं रहे। उन्होंने कहा, मैं अयोध्या आता हूं तो सपा - बसपा को मानो करंट लग जाता है। इन्हें अयोध्या के नाम से चिढ़ है। पिछली सपा सरकार ने अयोध्या ही नहीं शहरी निकायों के विकास की अनदेखी की। उन्होंने स्मार्ट सिटी व अमृत योजना में केंद्र से मिले पैसे का सदुपयोग नहीं किया। 

सीएम ने इन बातों से सपा व बसपा को अयोध्या व राम विरोधी साबित करने की कोशिश की। प्रदेश भर में निकाय चुनाव में भाजपा का मुकाबला इन्हीं दोनों दलों के प्रत्याशियों से है। अयोध्या से विरोधियों पर निशाना साधकर उन्होंने आक्रामक चुनाव प्रचार का संदेश भी दिया।

भाजपा के लिए इसलिए अहम है निकाय चुनाव
भाजपा का शहरी क्षेत्रों में पहले से ही जनाधार मजबूत रहा है। पार्टी इस बार मुख्यमंत्री का व्यापक दौरा कराकर इन चुनावों में पहले से ज्यादा कामयाबी हासिल करना चाहती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली चुनावी सभा में निकाय चुनाव का महत्व समझाया। कहा कि 653 नगरीय निकायों में प्रदेश की 30 फीसदी आबादी रहती है। 

शेष 70 फीसदी लोग भी बुनियादी सेवाओं के लिए इन्हीं निकायों पर निर्भर रहते हैं। जाहिर है, इन निकायों में कामयाबी हासिल करके भाजपा विधानसभा चुनाव के सात माह बाद भी अपनी पकड़ मजबूत साबित करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed