फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says naxal effected areas of Uttar Pradesh are being developed.

मुख्यमंत्री योगी बोले- यूपी के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी घूम रहा विकास का पहिया

Mon, 26 Aug 2019 06:27 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 26 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says naxal effected areas of Uttar Pradesh are being developed.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में नक्सली गतिविधियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास का पहिया घूम रहा है। मध्यप्रदेश से सटे मिर्जापुर, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे सोनभद्र और बिहार की सीमा से सटे चंदौली में पीएसी, सीआरपीएफ और जनपद पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में वामपंथ उग्रवाद प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक में ये बातें कही। गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन


योगी ने बताया कि मिर्जापुर में पीएसी की एक कंपनी तैनात है, जबकि सोनभद्र में पांच कंपनी, एक प्लाटून पीएसी एवं दो कंपनी सीआरपीएफ तैनात हैं। चंदौली में भी दो कंपनी पीएसी एवं एक कंपनी सीआरपीएफ तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपदीय पुलिस और इन कंपनियों द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग, सर्चिंग एवं पेट्रोलिंग आदि की कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा समय-समय पर एटीएस और आतंकवाद निरोधी दस्ता भी कार्रवाई करता है, जिसके परिणामस्वरूप नक्सलवादी गतिविधियों पर नियंत्रण बना हुआ है। मुख्यमंत्री में बताया कि राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे स्रोत बिंदुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं जहां से नक्सलियों के लिए धन की उगाही की संभावना बन सकती है। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर सीआरपीएफ, पीएसी और जनपदीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग, सर्चिंग एवं पेट्रोलिंग आदि की कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में नक्सलियों से संबंधित कई मामले न्यायालयों में विचाराधीन है जिसकी वजह से 38 अभियुक्त जेल में निरुद्ध हैं। योगी ने बताया कि समय समय पर अंर्तराज्यीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन कर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है। तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त ऑपरेशन भी किए जाते हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस थानों को किया जा रहा है मजबूत

उन्होंने कहा कि सोनभद्र में 48वीं वाहिनी पीएसी इंडियन रिजर्व बाटलियन के रूप में गठित है जबकि चंदौली में दूसरी इंडियन रिजर्व बाटलियन की स्थापना किए जाने का निर्णय ले लिया गया है।

इसी प्रकार नक्सल प्रभावित जनपदों में पुलिस थानों को और मजबूत किया गया है। मिर्जापुर में 3, सोनभद्र में 8 और चंदौली में 4 फोर्टीफाइड पुलिस थानों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और इन थानों में नियुक्तियां भी पूरी की जा चुकीं हैं।

योगी ने बताया कि सोनभद्र में 6.75 किमी लंबी सड़क और एक पुल (चाचीकला ब्रिज) का काम चल रहा है जो सितंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। विकास कार्यों का हवाला देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed