{"_id":"6b0745ed20bbebafad0da462","slug":"lpg-supply-is-being-discontinued-even-before-the-png-connection-is-provided-lucknow-news-c-13-lko1110-2024687-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएनजी कनेक्शन देने से पहले ही बंद कर रहे एलपीजी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएनजी कनेक्शन देने से पहले ही बंद कर रहे एलपीजी आपूर्ति
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। अवध विहार कॉलोनी के मंदाकिनी एन्क्लेव निवासी शिवेंद्र सिंह का एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया गया है। उन्हें पीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी ग्रीन गैस का नोटिस मिला, जिसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया। उन्हें पीएनजी के लिए आवेदन कर दस्तावेज गैस एजेंसी के माध्यम से जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उनका एलपीजी कनेक्शन एक महीने के लिए अस्थायी रूप से चालू करने का आश्वासन मिला। इस बीच उन्हें पीएनजी कनेक्शन देने की बात कही गई।
इस समस्या से जूझने वाले शिवेंद्र अकेले नहीं हैं। राजधानी में हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को ईंधन संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रीन गैस की ओर से उनके एलपीजी कनेक्शन बंद (डीएक्टिवेट) करने का नोटिस भेजा जा रहा है। यह तब हो रहा है, जब उनके घरों में अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लगे हैं। उपभोक्ता पीएनजी के लिए आवेदन करने के बाद भी परेशान हैं। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
राजधानी में करीब डेढ़ लाख परिवार नए एलपीजी कनेक्शन के इंतजार में हैं। दूसरी तरफ पुराने उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। ग्रीन गैस की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि जिन आवासीय क्षेत्रों में पीएनजी का बुनियादी ढांचा तैयार है, वहां एलपीजी आपूर्ति बंद की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं के सामने ईंधन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
फ्लैट नंबर पर भेजे नोटिस
गोमतीनगर विस्तार के गंगा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 7-601 और 901 के पते पर 15 जून को पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए अंतिम नोटिस भेजे गए। अवध विहार के मंदाकिनी एन्क्लेव में भी ऐसे नोटिस पहुंचे हैं। इनमें एलपीजी आपूर्ति बंद करने की न सिर्फ चेतावनी दी गई है, बल्कि अधिकांश की एलपीजी आपूर्ति बंद भी कर दी गई है। खास बात यह है कि नोटिस उपभोक्ताओं के नाम के बजाय फ्लैट नंबर के आधार पर भेजे जा रहे हैं।
आवेदन के बाद भी लग रहे एक महीने
एक उपभोक्ता ने बताया कि कस्टमर केयर पर शिकायत करने पर पीएनजी आवेदन के दस्तावेज गैस एजेंसी के माध्यम से जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद एलपीजी कनेक्शन अस्थायी रूप से एक महीने के लिए चालू करने का भरोसा दिया जा रहा है। सवाल यह है कि जब पीएनजी कनेक्शन मिलने में ही कई सप्ताह लग रहे हैं तो बीच की अवधि में उपभोक्ता क्या करें।
एजेंसियों के इन्कार पर कंपनी ने भेजे नोटिस
कुछ गैस एजेंसी के संचालकों ने बताया कि शुरुआत में गैस एजेंसी संचालकों से अपने क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया था। उनके इन्कार के बाद ग्रीन गैस ने खुद नोटिस भेजने शुरू किए। ऐसे में नए एलपीजी कनेक्शन का इंतजार कर रहे परिवारों और पुराने कनेक्शन बचाने की जद्दोजहद कर रहे उपभोक्ताओं के सामने एक ही सवाल है कि गैस की वैकल्पिक व्यवस्था मिले बिना रसोई का ईंधन कैसे बंद किया जा सकता है।
राजधानी में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख के पार, दिसंबर तक नौ हजार नए कनेक्शन देने का लक्ष्य
राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी विजय प्रताप के अनुसार, वर्तमान में शहर में 1,00,856 उपभोक्ता पीएनजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी की सुविधा पहुंचाने के लिए कनेक्शन विस्तार का लक्ष्य भी तय किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन गैस कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक नवंबर 2026 के अंत तक चार हजार और दिसंबर 2026 तक पांच हजार नए उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह दो महीनों में नौ हजार नए कनेक्शन देने की योजना है।
अगर आपको भी है गैस से जुड़ी समस्या, हमें बताएं
एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन, गैस आपूर्ति अथवा नए कनेक्शन के लिए परेशान हैं तो अपनी समस्या 50 शब्दों में नाम और पता लिखकर हमें भेजें। आपकी समस्याओं को हम खबर के माध्यम से प्रमुखता के साथ उठाकर प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अपनी समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 7617566164 पर भेजें।