फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says Anti Romeo Squad created for people like Azam Khan

आजम जैसे लोगों के लिए ही बनाया एंटी रोमियो स्कवायड : योगी

Tue, 16 Apr 2019 07:08 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 16 Apr 2019 07:08 AM IST
सार

-मुख्यमंत्री बोले- अखिलेश और मायावती अपनी राय बताएं
-सुषमा ने की निंदा, जया बोलीं- क्या आजम के यहां मां-बेटियां नहीं

विज्ञापन
Yogi Adityanath says Anti Romeo Squad created for people like Azam Khan
सीएम योगी और आजम खां

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा नेता आजम खां के जयाप्रदा को लेकर दिए बयान की कड़ी निंदा की है। कहा, आजम खां जैसे लोगों के लिए ही उनकी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया है। इसके साथ ही योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने आजम के बयान पर अखिलेश व मायावती को अपनी राय बताने को भी कहा है। वहीं, जयाप्रदा ने आजम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके घर में मां-बेटियां नहीं हैं, जो वह ऐसा बयान दे रहे हैं। योगी ने कहा कि आजम के शर्मनाक बयान के बावजूद अखिलेश और मायावती दोनों चुप हैं।
विज्ञापन


आजम का बयान समाजवादी पार्टी की सोच को दर्शाता है। इस बयान पर मायावती की चुप्पी दर्शाती है कि वह सत्ता के लिए कुछ भी करने और सहने को तैयार हैं। उधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आजम की निंदा की है। साथ ही मुलायम सिंह यादव से आजम के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में अखिलेश व डिंपल यादव को भी टैग किया है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा कि जयाप्रदा पर आजम की टिप्पणी अपमानजनक है। उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग व अखिलेश यादव इसका संज्ञान लेंगे और आजम के खिलाफ  कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed