{"_id":"5f08a0028ebc3e63ae52a9f7","slug":"yogi-adityanath-said-do-rapid-antigen-test-with-house-to-house-surveillance-in-cleanliness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान में घर-घर सर्विलांस के साथ कराएं रैपिड एंटीजन टेस्ट : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान में घर-घर सर्विलांस के साथ कराएं रैपिड एंटीजन टेस्ट : योगी
Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान में व्यापक स्तर पर घर-घर सर्विलांस करते हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि के साथ ही लैब टेक्नीशियन की संख्या बढ़ाई जाए। स्वच्छता अभियान के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक जांच के प्रभावी प्रयास किए जाएं। सर्विलांस टीम व एंबुलेंस सेवा के बीचबेहतर तालमेल रहना चाहिए। उन्होंने मेडिकल स्क्रीनिंग, सर्विलांस कार्य तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट की कार्यवाही को मिशन मोड पर संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई और सैनिटाइजेशन से संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सभी प्रभारी मंत्री अपने जिलों में विशेष स्वच्छता अभियान की मॉनिटरिंग करें। नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज व अन्य विभाग संबंधित संस्थाओं से समन्वय बनाकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। इस दौरान एंटीलार्वा रसायनों के छिड़काव एवं फॉगिंग की कार्यवाही की जाए, जल जमाव हटाया जाए। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सभी प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानपुर नगर, झांसी एवं वाराणसी की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ भेजे जाएं। इन विशेषज्ञों की मेडिकल टीम जिलों में प्रवास कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का कार्य करेंगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
13 की सुबह तक पुलिस करे प्रभावी पेट्रोलिंग
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शुक्रवार रात से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक बंदी के दौरान पुलिस प्रभावी पेट्रोलिंग करे। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करें। पुलिस टीम व पीआरवी 112 गहन पेट्रोलिंग करते हुए व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए।
चलती रहेंगी औद्योगिक गतिविधियां
सीएम ने कहा कि विशेष स्वच्छताअभियान के दौरान औद्योगिक गतिविधियां संचालित होती रहेंगी। मनरेगा सहित सभी एक्सप्रेस-वे, बड़े पुल एवं सड़कों का निर्माण यथावत जारी रहेगा। रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डों पर आवागमन बना रहेगा। यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बस की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।