फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath replied on why UP chief minister office is being painting in saffron.

भगवा रंग पर बोले सीएम योगी-लोगों का बस चले तो सूर्य-अग्नि का भी रंग बदलवा दें

Mon, 06 Nov 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath replied on why UP chief minister office is being painting in saffron.
योगी आदित्यनाथ व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

एनेक्सी (मुख्यमंत्री कार्यालय) को नये रंग में रंगे जाने को लेकर विपक्ष द्वारा कसे जा रहे तंज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलकर जवाब दिया। बोले, लोगों का क्या है, उनका बस चले तो वह सूर्य और अग्नि का रंग भी बदलवा दें, क्योंकि इन दोनों की रोशनी का रंग भी तो भगवा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा रंग को किसी धर्म या जाति के दायरे में नहीं बांधा जा सकता है। यह रंग तो शौर्य व प्रगति का सूचक है और यूपी इस समय प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्राचीन काल से ही इस रंग को आगे बढ़ने की शक्ति व प्रेरणा देने वाला रंग कहा जाता है। फिर भी कुछ लोग इस रंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


योगी गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाट्य एकेडमी में एक कार्यक्रम में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। एनेक्सी का रंग बदलने को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा पहली बार सार्वजनिक मंच से जवाब दिया गया है। उनके इस बयान को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा एनेक्सी का रंग बदलने को लेकर की गई टिप्पणी का जवाब भी माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री ने अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोगों को एनेक्सी का नया स्वरूप सिर्फ भगवा नजर आ रहा है, जबकि इसे प्रदेश की प्रगति का सूचक माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में कला, संस्कृति व सभ्यता के विकास केलिए सरकार की नजरिया को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पर तो प्रकृति की कृपा है। यह देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनेगा। इसके लिए सरकार ने पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस किया है। एक ऐसी वृहद कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है, जिसके जरिए युवकों को अपने प्रदेश में रोजगार मिल सके।

देव दीपावली को बनाया जाएगा भव्य

yogi adityanath replied on why UP chief minister office is being painting in saffron.

वाराणसी में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाली देव दीपावली को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि ऐसे आयोजनों को और भव्यता दी जाए।

इसकी शुरूआत अयोध्या और चित्रकूट से की जा चुकी है। आगे भी अन्य स्थानों पर संस्कृति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति विकास की आत्मा है। इसलिए इसे नजरअंदाज करके कोई प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।

हर जिले को देंगे अलग पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर जिले की अलग पहचान वहां के किसी एक प्रमुख उत्पाद को लेकर बनाया जाए। इसके लिए सरकार ‘वन डिस्ट्रक, वन प्रोडक्ट’पर आधारित एक योजना तैयार करा रही है। लखनऊ में एक ऐसा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहा सभी जिले के बारे में जानकारी मिल सकेगी। जैसे वाराणसी को वहां की साड़ी के लिए जाना जाएगा, तो बलिया को वहां के बाटी-चोखा के लिए।

इसी तरह मुरादाबाद के पीतल उद्योग और आगरा के पेठा को भी नई पहचान दी जाएगी। सभी 75 जिलों को वहां के प्रमुख उत्पाद या व्यवसाय को मजबूत किया जाएगा। हम प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश को अब जातिवाद, व्यक्तिवाद और परिवारवाद में बांटा नहीं जायेगा। हमारी कोशिश है कि आने वाले 5-7 साल में यूपी एक समृद्ध प्रदेश बने।

थप्पड़ का जवाब तो थप्पड़ से ही देना होगा

yogi adityanath replied on why UP chief minister office is being painting in saffron.

धर्म में दिखावा बढ़ने से जुड़े एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा कि सनातन धर्म में कट्टरता नहीं हैं, लेकिन अगर कोई थप्पड़ मारे तो उसका जवाब भी उसी तरह दिया जाना चाहिए।

भगवान राम ने भी रावण के साथ और कृष्ण ने भी महाभारत को टालने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन अंत में उन्हें शस्त्र उठाना पड़ा था। उदारता दुष्टों के साथ नहीं दिखाना चाहिए, क्योंकि वह शांति से नहीं मानते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed