{"_id":"5b4f6a2a4f1c1b19208b56e7","slug":"yogi-adityanath-ordered-to-agra-iner-ring-road-pathole-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने आगरा इनर रिंग रोड में बड़े गड्ढे होने व धंसने पर दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने आगरा इनर रिंग रोड में बड़े गड्ढे होने व धंसने पर दिए जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा इनर रिंग रोड पर गड्ढे होने और उसके धंस जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ये सड़क आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई थी।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, जांच की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर व लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट आगरा के मंडलायुक्त शासन को सौंपेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही सड़कों के गड्ढा मुक्त किए जाने का वादा किया गया था। जिस पर सरकार ने तेजी से काम किया।
वहीं, हाल ही में आगरा इनर रिंग रोड पर गड्ढे होने और उसके धंस जाने की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं तो सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन